आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक ने महिला दिवस पर महिलाओं को किया सम्मानित

शैलेंद्र शर्मा |आज़मगढ़|

आज़मगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रो त्रिवेणी सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया आज पूरे विश्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है यह दिन महिलाओं की लिए सशक्तिकरण और उन्हें मान सम्मान दिलाने का प्रतीक है लाखो मुश्किलें वह परेशानियों को झेलते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करती है चाहे वह रक्षा क्षेत्र हो या कार्यालय या घर सभी जगह महिलाएँ अपने परिवार व अपना देश में नाम रोशन किया आज पुलिस लाइन मैं महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हिना देसाई ने बताया कि आज यहां पर उन महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है जो अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दी है और समाज देश के प्रति जागरूक और संवेदनशील है। इस कार्यक्रम पुलिस विभाग शिक्षा विभाग सहित सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी काफी महिलाएं उपस्थित रही।