मुंबई: Talaq on Suhagraat सोचिए अगर आप किसी से पांच साल तक रिलेशनशीप में रहे हों और उसके बाद आपकी उसी शख्स के साथ शादी हो गए, तो कितनी खुशी की बात है। लेकिन सुहागरात पर ही पति की कुछ सच्चाई सामने आ जाए, जो वो आपसे कई साल से छिपा कर रखा था तो आप का रिएक्शन कैसा होगा। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां नई नवेली दुल्हन ने अपने पति से हनीमून पर ही तलाक मांग लिया और उसे होटल पर छोड़कर वापस लौट गई।
Talaq on Suhagraat रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने बताया, ‘मैंने और मेरे पार्टनर ने 5 साल तक साथ रहने के बाद एक-दूसरे से शादी करने का फैसला किया। मेरे लिए यह बेहद खुशी का क्षण था। चूंकि शादी से पहले लोग काफी नर्वस होते हैं, ऐसे में मेरा पार्टनर भी काफी नर्वस था। शादी से ठीक चार महीने पहले ही उसकी जॉब लगी थी। वह एक लॉ फर्म में काम करने लगा था। उसकी नौकरी लगने की खुशी में मैंने उसके लिए एक पार्टी रखी, लेकिन पार्टी में मैंने नोटिस किया कि उसका ध्यान कहीं और था और यही से हमारा रिश्ता टूटने की शुरुआत हुई।’
महिला ने बताया, ‘जैसे-जैसे शादी करीब आ रही थी उसका पार्टनर अपनी जॉब में उतना ही ज्यादा बिजी होने लगा। वह रात दिन अपने ऑफिस के काम में व्यस्त रहता। मैंने इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया क्योंकि मैं शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। मेरे पार्टनर को सिर्फ वीकेंड पर ही समय मिलता और उसी दौरान हम शादी की शॉपिंग के लिए जाते थे। सब कुछ सही चल रहा था और देखते ही देखते हमारी शादी का दिन आ गया। अपनी शादी को लेकर में काफी खुश थी लेकिन मेरा पार्टनर कुछ परेशान सा लग रहा था। मैंने उससे इसका कारण पूछा तो उसने मुझे भरोसा दिलाया कि वह अपने काम को लेकर परेशान है। मैंने भी उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। मैंने सोचा कि शादी के बाद हनीमून पर जाएंगे तो पार्टनर का मूड ठीक हो जाएगा।’
महिला के मुताबिक, ‘शादी के बाद हमने हनीमून के लिए बाली जाने का प्लान बनाया। हनीमून पर भी उसके स्वभाव में कुछ बदलाव नहीं आया, जो शख्स पहले मुझे सजता संवरता देखकर खुश होता था उसके चेहरे पर आज केवल उदासी ही उदासी थी। मैंने उसे इतना मुरझाया हुआ पहले कभी नहीं देखा था। महिला ने बताया कि हनीमून पर उसका पार्टनर होटल से बाहर ही नहीं गया और हम दोनों सारा दिन सिर्फ होटल के कमरे में ही रहते। इस दौरान हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध भी नहीं बने जिससे मुझे काफी बुरा महसूस हो रहा था।’
महिला ने कहा, ‘इसके बाद मैंने उसकी उदासी का कारण पता लगाना शुरू किया। मुझे लगा कि कुछ तो बात है जिसे वह मुझसे शेयर नहीं कर रहा है। सच्चाई जानने के लिए उसके सोने के बाद मैने उसका फोन चेक किया, लेकिन मुझे उसके फोन में ऐसा कुछ नहीं मिला जो संदिग्ध हो, लेकिन तभी उसके मोबाइल पर एक महिला का मेल आया, जिसे मैंने गलती से खोल दिया। उस मेल को खोलने के बाद मेरे होश उड़ गए। वह एक रोमांटिक मेल था, जिसमें महिला ने लिखा था कि वह उसे बहुत मिस कर रही है।’
महिला ने आगे बताया, ‘इस मेल को पढ़ने के बाद मैंने उसका ईमेल खोला जिसमें मुझे उस महिला के और भी कई मेल मिले। महिला के मेल पढ़ने के बाद मुझे ऐहसास हुआ कि जिस शख्स के साथ मैं पिछले 5 साल से थी वह मुझे धोखा दे रहा है।’ महिला ने बताया कि सच्चाई सामने आने के बाद मेरा दिल टूट गया और मैंने तुरंत मुंबई की फ्लाइट बुक की। इसके बाद मैंने उसे बताया कि मुझे उसके प्रेम-प्रसंग के बारे में सब कुछ पता चल गया है। महिला ने कहा कि इसके बाद मेरे पार्टनर ने मुझसे माफी मांगी लेकिन मैंने कहा कि अब वह उस पर भरोसा नहीं कर सकती और अब मैंने उससे तलाक मांगा है।






