दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022

प्रेस नोट

आजमगढ़ 01 जून– जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 हेतु निर्गत  समय सारणी के अनुसार समस्त प्रकार की पूर्वदशम (कक्षा 9-10)/दशमोत्तर कक्षाओं में अध्यनरत छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवदेन से वितरण तथा अन्य कार्यो हेतु समय सारणी निर्गत की गई है। जिसके पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवेदन करने की तिथि 18 मई 2022 से 01 जुलाई 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओ द्वारा वांछित संलग्नको सहित संस्था में जमा करने की अन्तिम तिथि 05  जुलाई 2022 तथा संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर 2022 निर्धारित की गई है। साथ ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु नवीन व नवीनीकरण छात्र/छात्राओं के आनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 मई 2022 से 07 जुलाई 2022 व आवेदन पत्रों की हार्ड कापी छात्र/छात्राओ द्वारा वांछित संलग्नको सहित संस्था में जमा करने की अन्तिम तिथि 11 जुलाई 2022 तथा संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्राओं के पात्र आवेदन पत्रों को सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 13 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।

संस्था में अध्यनरत सभी पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना में रिनिवल व फ्रेश श्रेणी के अन्तर्गत आवेदन करायें तथा यह भी अवगत कराया कि छात्र/छात्रा का राष्ट्रीयकृत बैंक में सामान्य बचत खाता होना अनिवार्य/अनुमन्य है तथा जिन छात्र/छात्राओं के आधार कार्ड में कोई डेटा गलत/त्रुटिपूर्ण है तो उसको सम्बन्धित आधार कार्यालय से समय शुद्व करा लें।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त पूर्वदशम/दशमोत्तर स्तर की शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि संस्था में अध्यनरत पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन कराये तथा छात्र/छात्राओं द्वारा दिये गये आनलाइन आवेदन पत्रों का मिलान करते हुये अपने स्तर से भी समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें।

 

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-01.06.2022——–