आजमगढ़ : रुपेश विश्वकर्मा प्रदेश सचिव छात्र विंग के नेतृत्व में फीस की वृद्धि के सम्बन्ध में चार सूत्रीय मामलो के साथ ज्ञापन सौपकर विरोध दर्ज कराया
आज दिनांक 15-09-2022 छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) आम आदमी पार्टी आजमगढ़ ने रुपेश विश्वकर्मा प्रदेश सचिव छात्र विंग के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो के साथ इलाहबाद विश्वविद्यालय में 400% फीस की वृद्धि के सम्बन्ध में चार सूत्रीय मामलो के साथ ज्ञापन सौपकर विरोध दर्ज कराया | आज के इस कार्यक्रम में मिडिया को सम्बोधित करते हुए विशेष मौर्या जिलाध्यक्ष छात्र विंग ने बताया कि सरकार का रवैया युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ और लोगों को शिक्षा से वंचित करने का षडयंत्र यह देश के भविष्य के लिए काफी घटक है | इसी क्रम में मण्डल महासचिव छात्र विंग शुभनाथ विश्वकर्मा ने कहा जिस तरह से शिक्षा के बाजारीकरण हो रहा है समाज के हर परिवेश में शिक्षा का दोहन एवं फीस वृद्धि घातक है | सर्व समाज की मूलभूत प्राथमिकता में शामिल शिक्षा अधिकार से वंचित करने का रवैया काफी दुखद है | मूल वृद्धि तत्काल वापस लेनी चाहिए | आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रुपेश विश्वकर्मा, विशेष मौर्या, शुभनाथ विश्वकर्मा, पियूष यादव, नीरज यादव, उमेश यादव, सतीश यादव, विपिन यादव, रत्नेश, शशांक आदि साथी उपस्थित रहे |






