लखनऊ से आज की ख़बर
उत्तर प्रदेश में दिखा सावन महीने का असर, उत्तर प्रदेश मे घटी शराब की बिक्री से कमाई
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया लेखा जोखा
पिछले साल अगस्त के मुकाबले में आबकारी विभाग का राजस्व घटा
आबकारी विभाग का राजस्व 18.19 करोड़ रुपये घटा
शेष सभी कर व करेत्तर विभागों ने राजस्व का रिकार्ड बनाया
वर्ष 2022 – 23 के अगस्त माह में 13,024.44 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था
वित्त वर्ष 23 – 24 के अगस्त माह में 14,243.82 करोड़ रुपये राजस्व के रूप में प्राप्त हुए
पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस अगस्त को प्रदेश सरकार के खजाने में 1219 करोड़ रुपये अधिक आए।
आबकारी, स्टांप व निबंधन, परिवहन और भूतत्व व खनिकर्म भी राजस्व के प्रमुख स्रोत रहे।






