थाना सरायमीर
अवैध असलहा कारतूस व चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना- दिनांक 21.03.2024 थाना स्थानीय के जनसुनवायी के हेल्प डेस्क पर आवेदक हकीमुद्दीन पुत्र अब्दुल सत्तार नि0 इसरौली थाना सरायमीर आजमगढ ने लिखित तहरीर दी कि मेरी दुकान रेडीमेड कपडे की नन्दाव मोड पर है दिनाक 20.03.24 को शाम के समय 6.30 बजे रोजा अपनी दुकान पर बैठकर खोल रहा था उसी समय एक आदमी दुकान पर आकर सामान लेने हेतु बैठ गया जब हम लोग रोजा खोलना शुरु किया तो उसी समय यह आदमी मेरा मोबाइल चुरा लिया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-134/2024 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 22.03.2024 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह द्वारा विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त मो0 दानिश पुत्र इसरार निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र करीब 22वर्ष को एक तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोबाइल व रंग गुलाबी SAMSUNG के साथ पूना पोखर क्रासिग के पास से समय करीब 12.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-134/24 धारा 380 भादवि थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ,बढोत्तरी धारा 411 भादवि
2.मु0अ0सं0-136/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ ।
गिरफ्तारी का विवरण- मो0 दानिश पुत्र इसरार निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र करीब 22वर्ष ।
बरामदगी का विवरणः- एक तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोबाइल SAMSUNG
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त- मो0 दानिश पुत्र इसरार निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र करीब 22वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराह थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।






