*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना मुबारकपुरः हत्या का प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

थाना मुबारकपुरः हत्या का प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना–
दिनांक 22.07.2025 को वादी मुकदमा शमसुलहक पुत्र स्व हाजी नेयाज अहमद मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गयी कि दिनांक 18.07.2025 को शाम लगभग 06.30 बजे वादी मुकदमा का पुत्र रेयान अपने पुराने घर जा रहा था कि रास्ते मे पुरानी रंजिस की बात को लेकर शरीफ अहमद पुत्र स्व0 फिदा हुशैन व शालेहीन पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी के पुत्र को भद्दी भद्दी गाली देते हुए धार दार हथियार से मारना पीटने जिससे वादी के पुत्र को बाहं, सिर वह पीठ में बहुत गम्भीर चोटे आने के सम्बन्ध मे थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 323/2025 धारा 352/109 बीएनएस बनाम 1. शरीफ अहमद पुत्र स्व0 फिदा हुशैन 2. शालेहीन पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया है जिसकी विवेचना उ0नि0 मुरारी मिश्रा द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 22.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर जनपद आजमगढ शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 मुरारी मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शरीफ अहमद पुत्र स्व0 फिदा हुसैन निवासी मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को शाह के पंजा के पास से समय 23.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- शरीफ अहमद पुत्र स्व0 फिदा हुसैन निवासी मोहल्ला हैदराबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष
पंजीकृत अभियोग-
1-मु0अ0सं0 323/2025 धारा 352/109 BNS थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
उ0नि0 मुरारी मिश्रा मय हमराह हे0का0 भानू पाण्डेय व का0 सत्यम सिंह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ