मार्टीनगंज की निवासी ममता राजभर की सफलता की कहानी

ब्यूरो रिपोर्ट 

 

आजमगढ़ 01 जनवरी– ममता पत्नी पुरूषोत्तम राजभर ग्राम पंचायत भादों विकास खण्ड मार्टीनगंज की निवासी है और मेेैरी काम आजीविका स्वयं सहायता समूह (यमुना प्रेरणा महिला ग्राम संगठन) की सदस्य और समूह सखी भी है। ममता दीदी ने सी0आई0एफ0 के पैसे से कपडें और इलास्टिक खरीदकर समूह के सदस्यांे के साथ मिलकर अपने घर पर एक दिन में 600 तीन लेवल वाला मास्क तैयार किया। जो DMMU आजमगढ़ को भेज दिया गया है। इसके बाद ममता दीदी ने समूह के सदस्यों के साथ मिलकर तीन परत वाला 1000 मास्क बनाया। जिसमें से रमेश शुक्ला सर एडीओ (ISB) द्वारा 400 मास्क ग्राम पंचायत अधिकारी के अध्यक्ष शान्ती शरण जी को बेचा गया। जिसमें समूह को (400*20=8000) की राशि प्राप्त हुई। समूह के माध्यम से 1600 मास्क और तैयार किया जिसमें 1000 मास्क बेच चुकी है और 20000.00रू0 का व्यवसाय कर चुकी है। और 600 मास्क समूह के पास है और वहाॅ से धीरे-धीरे ग्राम प्रधानों के द्वारा खरीदा जा रहा है।