*TV 20 NEWS || AZAMGHARH : आजमगढ़ न्यायालय परिसर के पेड़ों की नीलामी में बोलीदाता की लापरवाही से नीलामी रद्द

आजमगढ़ 18 सितम्बर- अध्यक्ष, नीलामी एवं क्रय समिति/अपर जनपद न्यायाधीश न्यायालय सं0 03 श्री अजय श्रीवास्तव ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के प्राचीन परिसर में स्थित यूकेलिप्टस तथा सिरस के पेड़ों की नीलामी की बोली जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नवीन परिसर के दस कक्षीय न्यायालय भवन के हाल आफ जस्टिस में दिनांक 08 सितम्बर 2025 को सायं 04.00 करायी गयी थी। जिसमें बोलीकर्ता द्वारा बकाया धनराशि जमा न कर पाने के कारण पूर्व में हुई नीलामी को रद्द कर दिया गया। नई नीलामी दिनांक 19 सितम्बर 2025 को सायंकाल 04.00 हाल आफ जस्टिस में करायी जानी है। नीलामी में प्रतिभाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी हेतु न्यायालय की वेबासाइट http://districts.ecourts.gov.in/azamgarh पर देख सकते हैं अथवा जनपद न्यायालय, आजमगढ़ के नजारत अनुभाग में संपर्क कर सकते हैं।