TV 20 NEWS || AZAMGARH : ऑपरेशन कनविक्शन में 2 आरोपी गांजा के साथ दंडित,अतरौलिया थाना में 2.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 आरोपी अभियुक्ता को मा0 न्यायालय द्वारा अवैध नशीला पदार्थ 2.10 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर 10 दिवस के साधारण कारावास व 15-15 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
थाना अतरौलिया में पंजीकृत अपराध जिसमें अबैध नशीला पदार्थ 02.10 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में जुर्म स्वीकृत के आधार पर 10 दिवस के साधारण कारावास व 15-15 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
➡ दिनांक- 16.07.2024 को वादी मुकदमा उ0नि0 जफर अयूब थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्तगण 1. मुकेश सिंह पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम गजेन्धरपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, 2. सुनील सोनी पुत्र राजमंगल निवासी ग्राम दुलिया, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा के कब्जे से 2.10 किलोग्राम गांजा बरामद होना ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 262/2024 धारा-8/20 NDPS Act पंजीकृत किया गया ।
➡ अभियुक्ता के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।
➡ जुर्म स्वीकृत के आधार पर ।
➡जिसके क्रम में दिनांक- 11.11.2025 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं0-03 आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. मुकेश सिंह पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम गजेन्धरपट्टी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, 2. सुनील सोनी पुत्र राजमंगल निवासी ग्राम दुलिया, थाना बसखारी, जनपद अम्बेडकर नगर को जुर्म स्वीकृत के आधार पर 10 दिवस के साधारण कारावास व 15-15 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।






