आजमगढ़ 10 दिसम्बर– अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का दिनांक 11.12.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में भ्रमण कार्यकम् प्रस्तावित है।
जनपद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 पूर्व से ही प्रवृत्त है। श्री योगी आदित्यनाथ जी, मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान दिनांक 11.12.2025 को कार्यक्रम स्थल थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कलेक्ट्रेट आजमगढ़ को ‘‘नो-फ्लाइंग जोन’’ घोषित किया गया है तथा कार्यक्रम स्थल के 05 किमी० की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
तद्नुसार आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित हो।





