*TV20 NEWS || AZAMGARH :सार्वजनिक अवकाश के कारण आजमगढ़ में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ अब 05 जनवरी 2026 को आयोजित होगा*

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग आजमगढ़
————————

आजमगढ़ 03 जनवरी– अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि शासनादेश में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनसमस्याओं के समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु “सम्पूर्ण समाधान दिवस” आयोजित करने के निर्देश निर्गत हैं। उक्त शासनादेश के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्य दिवस को आयोजित किया जायेगा। माह जनवरी, 2026 के प्रथम शनिवार, दिनांक 03 जनवरी, 2026 को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन तहसीलों में किया जाना प्रस्तावित है। परन्तु दिनांक 03 जनवरी, 2026 को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित है। उक्त अवकाश के उपरान्त अग्रिम कार्य दिवस दिनांक 05 जनवरी, 2026 को है।

उपर्युक्त निर्देश के अनुपालन में जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस माह-जनवरी, 2026 के प्रथम शनिवार, दिनांक 03 जनवरी, 2026 के स्थान पर सोमवार दिनांक 05 जनवरी, 2026 को आयोजित किया जायेगा।