*TV 20 NEWS || AZAMGARH : आजमगढ़ में क्रिकेट का महाकुंभ: अब जीत पर मिलेगी बाइक!*

आजमगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जबरदस्त खबर है। अब जिले के मैदानों में सिर्फ बल्ला ही नहीं बोलेगा, बल्कि जीत के साथ सड़कों पर रफ्तार भी दौड़ेगी। जी हां, एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने पर अब खिलाड़ियों को सीधे बाइक घर ले जाने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ क्षेत्र के सुखमदत्त नगर में जोश अपने चरम पर है। मौका है— स्व. मुन्ना यादव स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट का, जिसका आयोजन 1 मई से होने जा रहा है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित होने वाली है। इस बार आयोजकों ने इनाम को लेकर बड़ा दांव खेला है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को इनाम में मिलेगी दमदार Bajaj Pulsar बाइक, जो युवाओं की पहली पसंद मानी जाती है। वहीं उपविजेता टीम को दी जाएगी भरोसेमंद Bajaj Platina बाइक। यानी हारने वाली टीम भी खाली हाथ नहीं लौटेगी।
इस आयोजन को और खास बनाएंगे क्षेत्र की कई जानी-मानी शख्सियतें, जो अपनी मौजूदगी से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी। वहीं टूर्नामेंट के आयोजक श्रीचंद यादव पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं, ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और मंच मिल सके। मैदान की तैयारियां भी लगभग पूरी कर ली गई हैं। तो अगर आप भी क्रिकेट के शौकीन हैं, तो अब वक्त है अपनी टीम तैयार करने का, नेट प्रैक्टिस शुरू करने का और 1 मई को सुखमदत्त नगर के मैदान में पहुंचने का। क्या पता, इस बार जीत की ट्रॉफी के साथ पल्सर की चाबी आपके हाथ में हो!