TV 20 NEWS || AZAMGARH; जनपद आजमगढ़ साइबर सेल आजमगढ़ की त्वरित कार्रवाई से ₹4,00,000/- की ठगी गई धनराशि वापस बैंक व तकनीकी समन्वय से पीड़ित को मिली बड़ी राहत
आजमगढ़। जनपद पुलिस की सक्रियता एवं साइबर सेल की तत्पर कार्यवाही से एक साइबर फ्रॉड पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
दिनांक 20.02.2026 को आवेदक केहर सिंह यादव निवासी ग्राम दुबकी, पोस्ट तोवा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के बैंक खाते से बिना जानकारी के अनधिकृत लेनदेन होने लगे। जानकारी होने पर आवेदक तत्काल बैंक पहुंचे, जहां से उन्हें साइबर सेल से संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत आवेदक द्वारा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर सेल टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक नोडल अधिकारियों, भुगतान गेटवे एवं अन्य संस्थाओं से त्वरित समन्वय स्थापित किया गया। तकनीकी एवं विधिक कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
साइबर सेल एवं बैंक के संयुक्त प्रयासों से आवेदक के खाते से निकली सम्पूर्ण धनराशि ₹4,00,000/- (चार लाख रुपये) सफलतापूर्वक वापस कराई गई, जिससे पीड़ित को बड़ी राहत मिली। आवेदक द्वारा जनपद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यवाही करने वाली साइबर टीम:
उ0नि0 रवि कुमार गौतम
हे0का0 ओमप्रकाश जयसवाल
का0 राहुल सिंह
का0 सत्येन्द्र यादव
का0 श्यामकुमार साहनी
साइबर सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अपील:
जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें।
सावधानियाँ:
* OTP, CVV, ATM PIN, UPI PIN किसी के साथ साझा न करें।
* अनजान लिंक/एप डाउनलोड करने से बचें।
* स्क्रीन शेयरिंग ऐप (AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।
* सोशल मीडिया/WhatsApp पर निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब एवं KYC अपडेट के नाम पर आने वाले संदेशों से सतर्क रहें।
* बैंक/पुलिस/सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करने वालों की पहचान सत्यापित करें।






