TV 20 NEWS || AZAMGARH :राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु 04 मई क़ो मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया जायेगा रवाना
आजमगढ़ 02 मई 2026/
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय आजमगढ़, नितिका राजन ने बताया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल/डिजीटल मीडिया, रेडियों/एफ०एम० के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाना है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दिनांक 04 मई 2026, दिन सोमवार को प्रातः 10:00 बजे मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा।






