ब्यूरो प्रमुख आशीष कुमार निषाद अतरौलिया आजमगढ़
: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की निर्णायक बढ़त के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस बीच, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने एक बड़ा और तीखा बयान जारी किया है।
”बिहार-बंगाल तो सिर्फ झांकी है, अब यूपी बाकी है!”
रुझानों में भाजपा को बहुमत के करीब देखते हुए रमाकांत मिश्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा:
”बंगाल की जनता ने साफ कर दिया है कि उन्हें विकास और राष्ट्रवाद चाहिए। बिहार और बंगाल की जीत तो सिर्फ एक ट्रेलर (झांकी) है, असली पिक्चर अभी उत्तर प्रदेश में दिखना बाकी है। विपक्ष के पैर उखड़ चुके हैं।”






