TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ नाबालिग किशोरी अपहरण प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 06.01.2026 को वादिनी द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री लालगंज बाजार गई थी, जो वापस घर नहीं आई। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-11/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 03.05.2026 को उ0नि0 सुभाष तिवारी प्रभारी चौकी लालगंज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आए अभियुक्त फुरकान पुत्र कमरुद्दीन निवासी अहमदनगर गौरवा कानुनगो थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 21 वर्ष को रेतवा चन्द्रभानपुर हाईवे से समय करीब 22:45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।
2. प्रशि0आ0 कामरान अंसारी, चौकी लालगंज थाना देवगांव जनपद आजमगढ़।