TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2.335 किग्रा गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.05.2026 को चौकी प्रभारी गोसाईं की बाजार उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप मय हमराह एवं उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त राकेश राय उर्फ कल्लू पुत्र सत्येन्द्र राय निवासी ग्राम बालडीह थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष को बालडीह गांव के गेट के पास से समय करीब 07:45 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2.335 किग्रा अवैध गांजा एवं 2140/- रुपये नगद बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-99/2026 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0-99/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0-87/2024 धारा 8/20 NDPS Act थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
3.
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, चौकी प्रभारी गोसाईं की बाजार थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार यादव, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
3. का0 विनोद कुमार, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।






