*TV 20 NEWS || AZAMGARH:गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के दौरान थाना सरायमीर पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक अभियुक्त घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना – सरायमीर, जनपद – आजमगढ़*
*दिनांक – 14 जुलाई, 2026*

*गोकशी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के दौरान थाना सरायमीर पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला एक अभियुक्त घायल सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार*

*अवैध तमंचा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त ठीहा, चापड़, चाकू एवं 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस बरामद, एक अन्य अभियुक्त की तलाश जारी*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं गोवध/गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। डायल-112 से प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोकशी कर गोमांस ले जा रहे अभियुक्तों की घेराबंदी की। स्वयं को पुलिस से घिरा देख अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया तथा 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

*मुठभेड़ का विवरण :–*
दिनांक *14.07.2026* को थाना सरायमीर पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि *खासडीह बरईपुर बड़ी नहर* के पास कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर उसका मांस बिक्री हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर तीनों अभियुक्त अपने कंधों पर रखी बोरियां छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें घेरने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक अभियुक्त *मेराज उर्फ साजिद खान* ने अवैध तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त पुनः फायरिंग करने का प्रयास करने लगा। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के *दाहिने पैर* में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में तत्काल उपचार हेतु सीएचसी खरेवा/फूलपुर भेजा गया। वहीं पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त :–*
1. मेराज उर्फ साजिद खान पुत्र मो. आजाद खान, निवासी हाजीपुर गोधना, थाना पवई, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 23 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
2. गालिब पुत्र फैजान, निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष (गिरफ्तार)
3. शहजाद पुत्र फैय्याज, निवासी खासडीह बरईपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 27 वर्ष (गिरफ्तार)

*पूछताछ का विवरण :–*
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने एक अन्य साथी *अरहम पुत्र फैजान* के साथ मिलकर बड़ी नहर के किनारे सुनसान स्थान पर गोवंश का वध करते थे। प्रतिबंधित पशु का मांस बोरियों में भरकर आसपास के गांवों में बिक्री के लिए ले जाया जाता था। पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से मेराज उर्फ साजिद ने पुलिस पर फायरिंग की, जबकि अन्य अभियुक्त भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से प्रतिबंधित पशुओं के वध में प्रयुक्त उपकरण तथा गोवंशीय मांस बरामद किया गया। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा निरीक्षण के उपरांत बरामद मांस को प्रथम दृष्टया प्रतिबंधित पशुओं का मांस होना प्रमाणित किया गया तथा विधिक प्रक्रिया के अनुसार नमूने सुरक्षित कराए गए।

*बरामदगी :–*
• 01 अदद तमंचा .315 बोर
• 01 अदद जीवित कारतूस .315 बोर
• 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
• 01 अदद लकड़ी का ठीहा
• 04 अदद चाकू
• 02 अदद चापड़
• 23.700 किलोग्राम गोवंशीय मांस

*पंजीकृत अभियोग :–*
अभियुक्त मेराज उर्फ साजिद खान के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम एवं 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तारी/मुठभेड़ करने वाली पुलिस टीम :–*
• प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• उ0नि0 पंकज यादव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• उ0नि0 धीरज कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• हे0का0 अम्बुज तिवारी, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• हे0का0 अंकुल सिंह यादव, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• का0 शुभम मिश्रा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• का0 सौरभ पाण्डेय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 किशन कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 अंशु कुमार दीक्षित, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 शैलेश कुमार कुशवाहा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 सूरज पाण्डेय, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 प्रियांशु कुमार, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• रि0का0 अंकित सिंह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।
• म0का0 प्रियंका प्रजापति, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ ।