*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को मुहम्मदपुर तिराहे से किया गया गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट, दिनांक–18.09.2026, थाना गम्भीरपुर जनपद–आजमगढ़*

*शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को मुहम्मदपुर तिराहे से किया गया गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 26.07.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त सुनील पुत्र रामबली निवासी कादीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा शादी का झांसा देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया गया तथा शादी करने के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हुए शादी से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0 182/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस बनाम सुनील उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 18.09.2026 को उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुनील पुत्र रामबली, निवासी कादीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 23 वर्ष को मुहम्मदपुर तिराहे से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सुनील पुत्र रामबली, निवासी कादीपुर, थाना जैतपुर, जनपद अम्बेडकर नगर, उम्र करीब 23 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 182/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्रा, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
2. हे0का0 सुरेन्द्र प्रताप, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 पवन कुमार, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।