विश्व हिन्दु महासंघ गोरक्षा ने मुख्यमंत्री को आनलाइन शिकायत पत्र भेजकर गौकशी के बढ़ते मामलों पर कार्यवाही की मांग किया

आजमगढ़। विश्व हिन्दु महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह घंटी ने मुख्यमंत्री को आनलाइन शिकायत पत्र भेजकर गौकशी के बढ़ते मामलों पर कार्यवाही किये जाने की मांग किया है।
इस मौके पर हलधर दुबे ने आरोप लगाया है कि आजमगढ़ में बड़े पैमाने पर गोकसी का धंधा चल रहा है लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कार्यकर्ताओं के सूचना देने पर भी भगा दिया जाता है जब से लॉकलाउन लगा है, तब से यह कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि जनपद के मुबारकपुर, मंगरावां, चांदपट्टी, आदि कई स्थानों पर पुलिस के सहयोग से यह कार्य निर्वाध रूप से चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के यहां सूचना देने के बावजूद भी किसी थानाध्यक्ष या चौकी इंचार्ज के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिसके कारण कारोबारी के हौसले बुलंद है। महासंघ ने उक्त मामले में सीएम से गुहार लगाते हुए कार्यवाही की गुहार लगायी है।
पत्रक भेजने वालों में दीपक सिंह, दुर्गा गुप्ता, कर्मराज यादव, मक्कल, हरिवंश मिश्र शामिल रहे।