संवाददाता, संदीप निगम
महराजगंज-फरेंदा थाना क्षेत्र में 11 नवम्बर को सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य पुत्र जितेंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 6 अक्टूबर को भी जितेंद यादव को बदमाशो ने गोली मारी थी इसमें उसकी जान बच गयी थी। आज उसी की पत्नी ने शूटरो की गिरफ्तारी और थाने में सीज उसकी स्कार्पियो गाड़ी वापस दिलाने की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने सुरक्षा के लिए लगाए गए गनर पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया।






