मिर्ज़ापुर : डीआईजी के नेतृत्व में की गई पुलिस लाईन ज्ञानपुर जनपद भदोही स्थित सभागार कक्ष मे अपराध समीक्षा
Media Cell DIG Office Mirzapur
Press note
———————–
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “रामकृष्ण भारद्वाज” द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानपुर जनपद भदोही स्थित सभागार कक्ष मे अपराध समीक्षा एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक भदोही व समस्त राजपत्रित अधिकारीगण के साथ की गई गोष्ठी।
—————————————-
डीआईजी मिर्जापुर रामकृष्ण भारद्वाज द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस लाइन ज्ञानपुर जनपद भदोही सभागार कक्ष में गई अपराध समीक्षा बैठक.
………………….
आज दिनांक 19.01.2022 को समय 11.00 बजे पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र,मिर्जापुर द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानपुर स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक भदोही व समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण के साथ गोष्ठी की गयी ।
उक्त गोष्ठी मे निर्देशित किया गया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन व शासन/ उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत आदेशों/निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराये। चुनाव में बाधा पहुंचाने की मंशा रखने वाले अराजक तत्वों का पहले ही चिन्हीकरण करते हुए पाबन्द कर कार्यवाही करायेंl
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गये। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, जिलाबदर, एन0बी0डब्ल्यू0 के विरूद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने व शातिर अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा, गैगेस्टर आदि की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साम्प्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने व छोटी से छोटी बातों का संज्ञान लेने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट करते हुए साथ नियमित मीटिंग कर, उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया गया ।
विधानसभा चुनाव 2022 के तहत लाइसेंसी शस्त्र को जमा करने के कार्य में तेजी लाये और पूर्व के चुनाव में दबंगता दिखाने वालों की हिस्ट्री पता कर चिन्हित किया जाए तथा उन्हें सुसंगत धाराओं में पाबन्द किया जाए । कोई भी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता को अपने पक्ष या किसी के पक्ष में मतदान करने का दबाव कदापि न बना पावें, इसलिए उनको पहले से चिन्हित कर पाबन्द कर दिया जाए।
सत प्रतिशत क्रिटिकल और वलनरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण करके ग्रामीणों के बीच में आपसी सौहार्द बनाये रखने के सम्बन्ध में बैठक करके हर मतदाता को यह संदेश दिया जाय कि वे भयमुक्त होकर अपना मतदान अपने विवेक से करें ।
फोर्स को ठहरने की व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण
———————————
ओम उच्च शिक्षा संस्थान गोपीगंज जनपद भदोही में व्यवस्थित 159 बटालियन पैरामिलिट्री फोर्स ठहरने आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया गया साथ ही यह भी बताया गया कि आप सभी लोग जब भी क्षेत्र में निकले तो कोविड-19 से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत लोगों से नियमो का कड़ाई से पालन करायें तथा मास्क, सेनिटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन करने हेतु जागरुक करें तथा आमजनमानस के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाय सहित अन्य महत्वपुर्ण बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
कलेक्ट्रेट में व्यवस्थापित स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण
———————————-
कलेक्ट्रेट भदोही स्थित बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। ईवीएम मशीनों को रखने के क्या इंतजाम है, इसका जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम परिसर में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था तथा सुरक्षा को लेकर प्रकाश और विद्युत वितरण की व्यवस्था का हाल जाना।
उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक भदोही, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर, औराई व भदोही, चुनाव प्रभारी तथा रेंज कार्यालय सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
————————–






