आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विवेक सिंह को स्टेट नोडल अधिकारी नामित किया गया

आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विवेक सिंह को स्टेट नोडल अधिकारी नामित किया गया है वे अब प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय पैरामेडिकल कॉलेज में फिजियो थेरेपी संवर्ग से संबंधित कार्यों हेतु अपना योगदान देंगे उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा शिक्षा अनुभाग द्वारा 17 जनवरी को परिपत्र जारी किया गया इसके पूर्व दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण वर्ष 2008 में राज्य सरकार ने राज्य पुरस्कार दिया था श्री सिंह राष्ट्रीय स्तर एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिजियो के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं नोडल अधिकारी बनाए जाने से मेडिकल कॉलेज में हर्ष व्याप्त है