लखनऊ : एआईएमआईएम की आठवीं लिस्ट जारी, जाने लिस्कोट में किन – किन प्रत्याशियों का नाम है शामिल

लखनऊ। 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए आल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने अपने चार और उम्मीदवार घोषित किया है। सोमवार को जारी हुए आठवीं लिस्ट के अनुसार कानपुर नगर सीट की शीशामऊ सीट से रिया सिद्दीकी कुशीनगर जिले की पडरौना सीट पर जावेद यूनुस खान, फिरोजाबाद सीट पर बाबू सिंह उर्फ गोल्डी और बस्ती जिले की रुदौली विधान सभा सीट पर डॉ. निहालुद्दीन को उम्मीदवार बनाया गया है।
एआईएमआईएम की नई लिस्ट के साथ ही अब तक 57 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा जा चुका है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने कुछ छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाया है, जिसे भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का नाम दिया गया है।