प्रेस-नोट
जनपद भदोही
√आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत थानों पर आयोजित की गई पीस कमेटी की बैठक
√सम्बन्धित थाना प्रभारीयों द्वारा सम्भ्रांत व्यक्तियों से सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की की गई अपील
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में आगामी महाशिवरात्रि पर्व व विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक औराई द्वारा थाना औराई पर व थानाध्यक्ष दुर्गागंज द्वारा थाना दुर्गागंज पर क्षेत्र के सम्भ्रांत/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों, कोटेदारों व चौकीदारों की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक की गई। मीटिंग में आए लोगों से त्यौहार में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी कर आगामी त्यौहारों को सकुशल/ शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने व कोविड-19 के सम्बन्ध में प्रशासन के गाइडलाइन्स का अनुपालन कराने के आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बताया गया कि सभी लोग अपने आस-पास के शिवालयों में जल चढ़ावा एवं दर्शन करेंगे तथा अफवाहों पर ध्यान न दें एवं कोई समस्या होने पर तत्काल सम्बंधित अधिकारी के सरकारी नम्बर पर संपर्क कर अवगत करायें ।






