69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों का व्यय लेखा जाँच करने की अंतिम तिथि 21 जून
प्रेस नोट
आजमगढ़ 08 जून– नोडल अधिकारी, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर ने अवगत कराया है कि 69-आजमगढ़ लोक सभा उप निर्वाचन-2022 में चुनाव लड़ने वाले समस्त अभ्यर्थियों का व्यय लेखा मा0 व्यय प्रेक्षक महोदय द्वारा जांच किये जाने की तिथियॉ निर्धारित की गयी हैं। जिसमें प्रथम जांच हेतु दिनांक 13 जून, द्वितीय जांच हेतु 17 जून एवं तृतीय जांच हेतु 21 जून 2022 की तिथि निर्धारित की गयी है।
उपरोक्त तिथियों में प्रातः 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 69-आजमगढ़ के समस्त प्रत्याशी स्वयं या अपने अभिकर्ता के द्वारा नेहरू हाल में व्यय रजिस्टर की जांच करा लें।
——-जि0सू0का0 आजमगढ़-08.06.2022——–






