आजमगढ़ : कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की डीएम ने की समीक्षा
प्रेस नोट
आजमगढ़ 02 सितम्बर– जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य) व निराश्रित महिला विधवा पेंशन योजना की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने-अपने श्रेणी के पात्र लाभार्थियों का आवेदन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष की समीक्षा में 36 प्रकरण प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 15 प्रकरण स्वीकृत किये गये। इसके अलावा 01 प्रकरण में क्षतिपूर्ति समाज कल्याण विभाग व 02 प्रकरण में क्षतिपूर्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ से प्राप्त हुआ। शेष 18 प्रकरणों में जिलाधिकारी ने नोडल मेडिकल आफिसर को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरणों में अपना अभिमत प्रस्तुत करें।
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) की समीक्षा में 19 प्रकरण प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 01 प्रकरण में लाभार्थी की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने के कारण अपात्र पाया गया। शेष 18 प्रकरणों के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सीएमओ के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित प्रपत्रों की जांच करायें व प्रकरणों मे लाभार्थी के माता-पिता की मृत्यु का दिनांक अंकित करायें। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) की समीक्षा में कुल 31 प्रकरण प्रस्तुत किये गये, जिसमें से 01 प्रकरण में लाभार्थी की उम्र 23 वर्ष से अधिक व 01 प्रकरण में लाभार्थी के पढ़ाई न करने के कारण अस्वीकृत किया गया। शेष 29 प्रकरणों के लिए जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि लाभार्थी के माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म तिथि व लाभार्थी किस कक्षा में पढ़ रहा है, इसकी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करें।
निराश्रित महिला विधवा पेंशन की समीक्षा में लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण की प्रगति कम पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि अभियान चलाकर लाभार्थियों के आधार प्रमाणीकरण को शत प्रतिशत पूर्ण करायें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री अनिल कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ0 आईएन तिवारी, डीसी एनआरएलएम श्री मिथिलेश कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री उमेश कुमार त्रिपाठी, डीएसओ श्री सुनिल कुमार पुष्कर, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री बीएल यादव, सीओ सदर सौम्या सिंह, वन स्टाप सेन्टर मैनेजर सरिता पाल, पिंकी सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
—-जि0सू0का0 आजमगढ़-02-09-2021—–






