आजमगढ़ : भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के संदर्भ में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में की चर्चा
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
आजमगढ़ 9 दिसम्बर 2022 जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गुरूवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्षों एआईसीसी पीसीसी सदस्यों सभी फ्रंटल संगठनो विभागों विधानसभा चुनाव लड़े पूर्व प्रत्याशियों वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मनोज कुमार गौतम उपस्थित रहे। बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में आजमगढ़ जनपद में 13 दिसम्बर 2022 को आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के संदर्भ में चर्चा हुयी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया भारत जोड़ो यात्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी विधायक के नेतृत्व में 12 दिसंबर 2022 को मऊ जनपद से चलकर आजमगढ़ जनपद में पहुंचकर एम ए एम गर्ल्स डिग्री कॉलेज कोलघाट में रात्रि विश्राम करेंगे। और अगले दिन 13 दिसम्बर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा एम ए एम गर्ल्स कॉलेज से आरंभ होकर कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब डा० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत महात्मा गांधी जी के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त डीएवी कॉलेज काली चौरा चौक तकिया पहाड़पुर शिब्ली कॉलेज ब्रह्मस्थान करतालपुर भंवरनाथ मद्धुपुर अनवरगंज शेहदा मिरिया कंधरापुर मंदुरी होते हुए कप्तानगंज पहुंच कर समाप्त होगी और वहाँ से अंबेडकर नगर के लिए प्रस्थान करेगी।
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़
कांग्रेसियों






