आजमगढ़:आगामी होली त्योहार, रमजान माह व लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना देवगांव व मेंहनगर में की बैठक
प्रेस-विज्ञप्ति
आगामी होली त्योहार, रमजान माह व लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना देवगांव व मेंहनगर में की बैठक
आज दिनांक- 22.03.2024 को जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा होली के त्यौहार, रमजान माह व लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना देवगांव व मेंहनगर में आमजन के साथ बैठक की गयी, सभी को आदर्श आचार संहिता से अवगत कराते हुए आयोग की गाइडलाइन पालन करने के निर्देश दिए गए ।
➡पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियों से आगामी होली त्यौहार, होलिका दहन, रमजान व लोक सभा चुनाव से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा आमजन को यहा भी बताया गया कि पूरे जनपद में आचार संहिता एवं धारा 144 लागू है कोई भी किसी भी प्रकार का आयोजन भी होगा तो बिना अनुमति के ना हो, हर आयोजन, सभा या कोई जुलूस हो या कोई रैली हो उसका विधिक रूप से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही कराया जायेगा। जुलूस के सम्बन्ध में यह निर्देश है कि एक जुलूस में 10 गाड़िया रह सकती है, 100 मीटर का गैप देना होगा तब दुसरी गाड़ी रह सकती है। निर्वाचन आयोग का बेसिक नियम है, जिनका आप सभी लोग पालन करने का निर्देश दिया गया।
➡जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से खंड विकास अधिकारियों को सभी बूथों का निरीक्षण करते जल, सफाई, विद्युत व्यवस्था, रैंप, शौचालय आदि व्यवस्थाओं की सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
➡पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानाध्यक्ष ग्रामों में भ्रमण कर जारी किए गए लाइसेंस शास्त्रधारक की जानकारी प्राप्त करें तत्काल लाइसेंसी शस्त्रों को जमा करायें। यदि कहीं भी कोई व्यक्ति वोटिंग के लिए धमकाए डराए तो तत्काल 112 पर कॉल कर सूचित करें इस अवसर पर ग्राम प्रधान समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
➡उप जिलाधिकारी सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठकर विवादित स्थान पर जाकर अराजक तत्वों को चिन्हित कर पाबंद करें गांव के सभी संवेदनशील अति संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करें।
➡उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता लगने के बाद कोई भी व्यक्ति 49000 से अधिक नगदी लेकर चल रहा है तो अपने साथ रिकॉर्ड जरूर रखें कितने नोट हैं बैंक से निकले हैं तो उसका कागज और एटीएम की पर्ची साथ में रखें। चुनाव में धनबल के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित न किया जाए ,इसलिए चेकिंग शुरू हो चुकी है। यदि 49000 से अधिक कैश है, तो हिसाब देना जरूरी है हिसाब नहीं दे पाने पर रकम जब्त कर ली जाएगी।






