आजमगढ़: हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अतरौलिया
हत्या करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना– दिनांक 26.04.2024 को वादिनी मुकदमा पूनम देवी पत्नी स्व0 सुरेन्द्र यादव ग्राम देवरिया पंडित पो0 देवरिया बुजुर्ग थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीरी दिया गया कि वादिनी के पति सुरेन्द्र यादव रोजगार हेतु घर से जोधपुर राजस्थान के लिए निकले थे कि रास्ते मे उनके दोस्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव, वादिनी के पति को मोटर साइकिल पर बैठाकर जहांगीरगंज, नेवरी व बावली चौक शराब के ठेके पर ले जाकर शराब पिलाया तथा शराब पिलाकर उसको कनैला पुल के नीचे फेंक कर हत्या कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 143/23 धारा 302/201 भादवि0 बनाम धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष वीरन्द्र कुमार सिंह की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 30.04.2024 को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव सा0 हकीमपुर रामबाग थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर उम्र 24 वर्ष को छितौनी मोड से समय करीब 09:45 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 143/24 धारा 302/201 भादवि0 थाना अतरौलिया, आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त– धर्मेन्द्र यादव पुत्र झिनकू यादव निवासी हकीमपुर खुर्द थाना जहागीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेन्द्र कुमार सिंह, हे0का0 मनोज कुमार, का0 शिवम सिंह, का0 बब्लू अली,म0का0 अभिलाषा द्विवेदी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़।