TV20NEWS || AZAMGARH : चोरी करने वाला 01 अभियुक्त, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार,पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
चोरी करने वाला 01 अभियुक्त, चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार,पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.11.2024 को वादिनी सरोज राजभर पत्नी छेदी राजभर निवासी बेलनाडीह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 07.11.2024 की समय लगभग 01 बजे रात्रि में आकाश राजभर पुत्र रोहन राजभर पता अज्ञात द्वारा वादिनी का मंगल सूत्र , लाकेट , ग्राइण्डर मशीन चोरी कर लिया गया। लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 440/24 धारा 305 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 13.11.2024 को उ0नि0 नितीश सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आकाश राजभर पुत्र रोहन राजभर ग्राम बेलनाडीह थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को समय करीब 07.40 बजे सिधारी हाल्ट रेलवे स्टेशन से चोरी के एक अदद पीली धातु का टुकड़े के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।






