*TV 20 NEWS || AZAMGARH : हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान*
प्रेस विज्ञप्ति, दिनाक-10.02.2025, जनपद आजमगढ़
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 10.02.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- कोतवाली: चोरी गये रुपये के साथ दो अभियुक्ता गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास –
दिनांक 09.02.2025 को वादी मुकदमा राजमणि यादव पुत्र चन्द्रबली यादव ग्राम भाऊपुर पोस्ट पिपरी थाना महराजगंज आजमगढ़ ने लिखित तहरीर दी की दिनांक 08/02/2025 को मै और मेरी बहन (मन्जू यादव) सीटी कार्ट माल V2 में खरीदारी करने के बाद कैश काऊंटर पर पैसा दे रहे थे कि माल में दो औरते अपने बच्चो के साथ माल में आयी और मेरी बहन का पर्स निकाल कर ले गयी जिसमें कुल लगभग 1500 रू0 थे यह हम लोगो ने सीटी कार्ट V2 माल में सी सी टी. वी. देखने के बाद जानकारी हुई कि वे औरते मेरी बहन के पर्स को थैले से लेजाकर उससे पैसे निकाल लिए है । इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 73/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक 10.02.2025 म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्ता आरती पत्नी झन्नी निवासी छतवारा परती पर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष, मनीषा पत्नी रामलखन निवासी छतवारा परती पर थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 30 वर्ष को समय 11.30 बजे पहाड़पुर गौशाला के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया , तथा कब्जे से चोरी का 1500 रूपया बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।






