*TV20 NEWS || JHANSI : काम पर निकला पति, देर रात क्लर्क पत्नी ने पार्षद को मिलने बुला लिया…और फिर!

 

झांसी। संविदा पर नौकरी करने वाला एक शख्स ड्यूटी करने घर से बाहर गया। उसकी पत्नी ने आधी रात में अपने पार्षद मित्र और उसके एक दोस्त को मिलने के लिए घर बुला लिया। काफी समय से पत्नी की जासूसी में लगे पति को जैसे ही इस बात की पक्की खबर मिली तो उसने फोन से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पति के फोन पर सक्रिय हुई पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वहां दोनों पुरुष मौजूद मिले। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इस पूरे तमाशे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मऊरानीपुर का रहने वाला एक शख्स महोबा जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नौकरी करता है। उसकी पत्नी सरकारी स्कूल में क्लर्क है। शख्स की क्लर्क पत्नी का एक पार्षद से काफी समय से मिलना-जुलना है। पति ने कई बार अपनी पत्नी को मिलने-जुलने से मना किया। पति और पत्नी के बीच कई बार इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। शख्स 8 अप्रैल की रात ड्यूटी पर महोबा गया हुआ था। तभी उसे एक परिचित ने उसके घर में दो लोगों के पहुंचने की जानकारी दी। जानकारी पुख्ता होने पर शख्स ने पुलिस को फोन लगा दिया।

शख्स के फोन काल पर देर रात मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला के घर के बाहर मजमा जमा हो गया। किसी तरह पुलिस ने पार्षद और उसके दोस्त को घर से बाहर निकाला। महिला ने इस पूरे मसले पर पुलिस को सफाई देते हुए कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। परिचित होने के कारण इन दोनों को मदद के लिए बुलाया था।

दूसरी ओर, महिला के पति ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाला है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका पार्षद मित्र उसकी हत्या कर ड्रम में भरकर फेंकने की धमकी दे रहे हैं। सीओ मऊरानीपुर रामवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot