TV 20 NEWS || BALLIA : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी और बाल शोषण के खिलाफ निकाली गयी जागरूकता रैली।

आज दिनांक 27.11.2025 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल विवाह एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल विवाह,बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी नरेश कुमार मलिक थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ0नि0 भैयालाल यादव, उ0नि0 रामसुधार यादव व आ0 संतोष कुमार सरोज के साथ बाल कल्याण इकाई(CWC) के सदस्य श्री अज़हर अली के साथ समन्वय रखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर बलिया से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान चलाया गया तथा इसके पश्चात बाल विवाह,बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में रैली निकालकर लोगो जागरूक किया गया । जिसके माध्यम से आम जनमानस को इन सामाजिक बुराइयों के प्रति शिक्षित करने के उद्देश्य से समुदाय के बच्चों के अधिकारों, उनसे जुड़े कानूनों और बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना है।

➡️ जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य:-
बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल तस्करी और बाल शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकना।
बच्चों के अधिकारों के प्रति समुदाय में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाना।

➡️ रैलियों में शामिल गतिविधियाँ:-
बाल विवाह निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और बाल श्रम निषेध जैसे कानूनों की जानकारी देना।
बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर ज़ोर देना।
गुमशुदा बच्चों की सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाना है।

इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी देशराज सिंह व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।