TV 20 NEWS || BALLIA : पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना नगरा में नवनिर्मित मेस का किया गया उद्घाटन तथा थाना स्थानीय पर उपस्थित संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ की गयी मीटिंग
आज दिनांक-17.01.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा थाना नगरा में नवनिर्मित मेस का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात महोदय के द्वारा थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
इसके उपरान्त महोदय द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ मीटिंग करते हुए उपस्थित सभी सम्मानित व्यक्तियों से साइबर जागरूकता , यातायत के नियमों जैसे बाइक राइडिंग के समय सदैव हेलमेट व फोर व्हीलर राइडिंग के समय सदैव सीट बेल्ट आदि के प्रयोग के बारे में समझाते हुए लोगों को इस जागरूकता को अमल में लाने के लिए प्रेरित किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता,छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के डायरेक्टर श्री रमेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नगरा श्री संजय मिश्रा व पीआरओ श्री चन्द्रभाष्कर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस ।






