TV 20 NEWS|| AZAMGARH : निजामाबाद अधिवक्ता भवन में बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील स्थित अधिवक्ता भवन में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष रणविजय राय उर्फ मनोज राय रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने की कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के मंत्री कमलेश यादव ने किया बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए एक नए हाल के निर्माण हेतु भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक द्वारा त्वरित विकास योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 38 लाख 16 हजार रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है। इसमें से 18 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है इस पर सभी अधिवक्ताओं ने विजय बहादुर पाठक के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया साथ ही आपसी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता भवन का निर्माण मेन गेट के सामने पूर्वी छोर पर कराया जाएगा इस निर्णय का सभी अधिवक्ताओं ने स्वागत किया बैठक के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी किया गया और इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, सूर्यभान गिरी, रणविजय राय (मनोज राय), कमलेश यादव, महेंद्र पांडेय, वीर बहादुर राणा, देवेंद्र राय उर्फ दीपू, अनिल कुमार, दयाराम यादव, संतोष गौड़, अखिलेश राय, हरीश चंद्र यादव, मितई यादव, राम आसरे चतुर्वेदी, खालिकुज्जमा, अवधेश यादव, अभिषेक राय, विनोद कुमार यादव, लालमन यादव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। आइए सुनते है कि निजामाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा है