TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना– जहानागंज, जनपद– आजमगढ़ उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम के तहत 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस द्वारा उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम के तहत निष्कासन आदेश का उल्लंघन करने वाले 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–
➡️अभियुक्त वरुण कुमार गौतम पुत्र सन्तलाल राम निवासी ग्राम बिरदईया खालसा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पूर्व में थाना जहानागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/23 एवं मु0अ0सं0 195/24 के अभियोगों में न्यायालय में विचारण प्रचलित है।
➡️उक्त अभियोगों के दृष्टिगत माननीय अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), आजमगढ़ द्वारा वाद सं0 3575/2025 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अंतर्गत आदेश दिनांक 12.02.2026 द्वारा अभियुक्त को 02 माह की अवधि हेतु जनपद आजमगढ़ की सीमा से बाहर रहने हेतु निर्देशित किया गया था।
➡️इसके बावजूद अभियुक्त द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए जनपद सीमा के भीतर रहकर आमजन में भय का वातावरण उत्पन्न किया जा रहा था।
गिरफ्तारी का विवरण–
➡️दिनांक 01.04.2026 को उ0नि0 लवकुंश कुमार सोनकर मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कारीसाथ क्षेत्र से अभियुक्त वरुण कुमार गौतम को गिरफ्तार किया गया।
➡️अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 76/26 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग–
🔹मु0अ0सं0 76/26 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
🔹वरुण कुमार गौतम पुत्र सन्तलाल राम निवासी ग्राम बिरदईया खालसा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ (उम्र लगभग 24 वर्ष)
आपराधिक इतिहास–
🔹मु0अ0सं0 185/2023 धारा 323, 504, 506, 308, 325, 435, 147 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
🔹मु0अ0सं0 195/2024 धारा 323, 376, 427, 458, 506 भादवि तथा 67ए आई0टी0 एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
🔹उ0नि0 लवकुंश कुमार सोनकर
🔹का0 गोविन्द सिंह
🔹का0 अमित कुमार
थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़