TV 20 NEWS || AZAMGARH;जनपद आजमगढ़ जान से मारने की नियत से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बाँस का डंडा बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेंहनगर पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.04.2026 को वादी जगदम्बा सिंह पुत्र स्व0 सुरेश सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि उनके पोते को पड़ोसी सन्नी द्वारा गाली-गलौज व धमकी दी गई। विरोध करने पर सतानन्द प्रजापति व उसके परिजन तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा एक राय होकर लाठी-डंडा, लोहे की पाइप व ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे वादी व उनकी बहन घायल हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 133/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 30.04.2026 को उ0नि0 आदिल खान मय हमराह पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप प्रजापति पुत्र सतानन्द प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को गौरा मोड़ स्थित राइस मिल के पास से समय करीब 11:57 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद बाँस का डंडा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
संदीप प्रजापति पुत्र सतानन्द प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़
बरामदगी:
➡️ 01 अदद बाँस का डंडा (आला जुर्म)
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 133/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़।
पुलिस टीम:
उ0नि0 आदिल खान मय हमराह का0 आकाश गौड़ व रि0का0 शिवम दुबे, थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़।