TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़मिशन शक्ति 5.0 के तहत “नई किरण” प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पारिवारिक विवाद में समझौता

मिशन शक्ति 5.0 के तहत “नई किरण” प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित, पारिवारिक विवाद में समझौता
🔹 काउंसलिंग के माध्यम से दहेज उत्पीड़न प्रकरण में सुलह, बिखरे परिवार को जोड़ा गया

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.05.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/“नई किरण” में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस/फोन के माध्यम से मिडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें 01 पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा ससुराल पक्ष व पति पर दहेज की मांग एवं शारीरिक/मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। काउंसलिंग टीम द्वारा दोनों पक्षों की एक साथ एवं अलग-अलग काउंसलिंग कर अथक प्रयासों के उपरांत आपसी सहमति से समझौता कराया गया तथा विधिवत विदाई कराई गई।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक सौहार्द स्थापित होने के साथ-साथ माननीय न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आएगी। शेष पत्रावली में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा।
इस पुनीत कार्य में काउंसलर उ0नि0 वरुणेश कुमार मिश्र (प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ), आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह, आरक्षी सुनील कुमार गुप्ता एवं महिला आरक्षी नेहा सिंह उपस्थित रहे।
कुल समझौते – 01
1. चन्द्रिका राव पुत्री स्व0 मंत्री, ग्राम खानजहाँपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।