भारत विकास परिषद, एलीट शाखा, आजमगढ़ के नए सत्र का दायित्व शपथ ग्रहण समारोह रोडवेज स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ के गान और भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
समारोह में काशी प्रांत के उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल एवं काशी प्रांत संरक्षक विकास रत्न अशोक अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इन प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में ही नई कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।
काशी प्रांत के दायित्वधारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई, जिनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गगन अग्रवाल, महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल, और इसके पश्चात, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए गतिविधि संयोजको में मनीला अग्रवाल, प्रिय बंदिता बरनवाल, सुमन बरनवाल, गौरव मित्तल एवं श्रेय अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
परंपरा का निर्वहन करते हुए निवर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों में (पूर्व अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, पूर्व सचिव राजेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष शिखा अग्रवाल एवं पूर्व महिला सहभागिता पूजा अग्रवाल) ने नए पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर और परिषद का ‘पिन’ प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर काशी प्रांत के जिला समन्वय बद्री प्रसाद गुप्ता, संरक्षक सिद्धार्थ सिंह, देवेश दुबे, सीताराम पाण्डेय सहित एलीट शाखा के समस्त सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।






