TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बनकट के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न
थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बनकट के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न
➡️ पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर की उपस्थिति में चौकी बम्हौर के निर्माणाधीन भवन की छत पूजन सम्पन्न
आज दिनांक 12.05.2026 को थाना मुबारकपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बनकट के नवनिर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर चौकी बम्हौर में निर्माणाधीन पुलिस चौकी भवन की छत पूजन कार्यक्रम भी सम्पन्न कराया गया। अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नई चौकियों के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी।






