TV 20 NEWS || AZAMGARH; थाना- अहरौला गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार थाना अहरौला पुलिस द्वारा अभियुक्त जरार को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय

दिनांक 13.02.2026 को वादी मिथिलेश कुमार पुत्र रूपचन्द निवासी ग्राम छतौना आछेपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह खेती-किसानी के कार्य से खेत की तरफ गये थे, जहां आछेपुर-छतौना-रूदलगंज मार्ग से कुछ दूरी पर सीवान खेत में एक बछड़े (सांड गोवंश) को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्रूरतापूर्वक रस्सी से पैर बांधकर धारदार हथियार से गर्दन काटकर वध कर दिया गया था तथा एक अन्य गोवंश जीवित अवस्था में रस्सी से बंधा हुआ मिला। उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 034/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विजयी द्वारा की जा रही थी, जिसमें अभियुक्त जरार पुत्र वाजिद निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।

इसी क्रम में दिनांक 20.05.2026 को उ0नि0 विजयी मय हमराह शाहपुर बाजार में मौजूद थे कि सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त केदारपुर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त जरार पुत्र वाजिद निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष को समय करीब 03:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
जरार पुत्र वाजिद निवासी सोफीगढ़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 45 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 034/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 034/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 280/2017 धारा 147/323/504/506/452/336 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 153/2014 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 विजयी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
2. का0 राजेश कुमार यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
3. का0 बलवंत यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
4. रि0का0 सुभाष वर्मा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
5. रि0का0 विकाश थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।