*TV 20 NEWS || AZAMGARH:महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि: धर्मेंद्र यादव; गांधी जयंती पर नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव ने महात्मा गांधी को किया नमन*
प्रकाशनार्थ,
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर राष्ट्रीय गांधी समाज के तत्वाधान में दिनांक- 2 अक्टूबर 2026 को कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव सांसद मुख्य सचेतक लोकसभा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक गण पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, अखिलेश यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने पुष्प अर्पित कर मन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहु तथा संचालन राम पलट साहू ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी सत्य, अहिंसा के पुजारी थे उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए हिंदू,मुस्लिम,सिक्ख, इसाई को एकजुट कर अहिंसक प्रदर्शन व आंदोलन से अंग्रेजों को देश छोड़ने पर मजबूरी कर दिया। उनके क्रांतिकारी कार्यों व संघर्षों से देश को आजादी मिली, आज देश राजनीतिक संक्रमण काल से गुजर रहा है, जो संगठन व विचारधारा अंग्रेजों की मुखविरी करती थी, आजादी का विरोध करती थी, जिन लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या किया था, आज उसी विचारधारा के लोग सत्ता में काबिज होकर देश की एकता को तोड़ना चाहते हैं।
सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा कर महात्मा गांधी की विचारधारा को खत्म करना चाहते हैं।
चुनाव आयोग, न्यायालयों व कार्यपालिका का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को समाप्त कर रहे हैं।
पिछड़ों, दलितों व मुसलमानों को वोट देने के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं, इसके विरोध में सबको सड़क पर आकर संघर्ष करना चाहिए।
उन्होंने देवनाथ साहू की तारीफ करते हुए कहा कि इन्होंने समाज को संगठित कर गांधी जी के विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। साहू समाज के लोगों से अपील किया कि आने वाले सन् 2027 के चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनेंगे,
साहू समाज की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
कार्यक्रम में साहू समाज के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,उपाध्यक्ष राम प्रकाश साहू, महिला जिला अध्यक्ष अंजू साहू,मीरा साहू, उषा साहू, सभासद सुनील साहू, विकास साहू, श्रवण कुमार एडवोकेट, भोला साहू एडवोकेट, डॉक्टर पंकज साहू,डॉक्टर रामजन्म साहू, मास्टर सुग्रीव साहू, संतोष साहू, मत रंग साहू, महावीर साहू, सोचन साहू आदि लोग उपस्थित रहे।






