आज दिनाँक 12/01/2022 को महिला शिक्षक संघ आज़मगढ़ की जिला व ब्लाक कार्यकारिणी द्वारा जिलाधिकारी आज़मगढ़ श्री अमृत त्रिपाठी को सामान्य निर्वाचन 2022 में महिलाओं की ड्यूटी उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में लगाने के संबन्ध में एक और ज्ञापन दिया गया। महिलाओं की ड्यूटी दूर दराज के क्षेत्रों में लगाये जाने की वजह से उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए बहुत सी महिला शिक्षिकाओं ने संगठन के माध्यम से इस संदर्भ में पुनः एक ज्ञापन देने की मांग की थी। साथ ही पति-पत्नी यदि दोनों कार्मिक हैं तो किसी एक की ही ड्यूटी लगाए जाए, एक को ड्यूटी से मुक्त रखा जाए इसकी भी मांग की गयी।
ज्ञापन देने वालों में महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शिखा मौर्य, महामंत्री अंशु अस्थाना , उपाध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव , संगठन मंत्री अंजू राय, बिलरियागंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी ,उपाध्यक्ष वंदना राय तथा मीडिया प्रभारी (बिलरियागंज) बेनी शर्मा उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-
प्रतिभा श्रीवास्तव
उपाध्यक्ष
महिला शिक्षक संघ आज़मगढ़






