भदोही : यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन चलाया जा रहा “यातायात जागरूकता कार्यक्रम”

प्रेस नोट
जनपद भदोही
🚓यातायात जागरुकता माह नवम्बर-2022🚓
◆यातायात जागरूकता अभियान के तहत प्रतिदिन चलाया जा रहा “यातायात जागरूकता कार्यक्रम”
◆पुलिस लाईन में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही व प्रभारी प्रवर्तन व यातायात द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर नियमों के पालन हेतु किया गया जागरूक
◆सभी से वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने हेतु की गई अपील
◆पुलिसकर्मियों का चिकित्सकों द्वारा किया गया स्वास्थ्य परीक्षण
◆साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही के क्रम में दौरान चेकिंग नियमों का पालन न करने पर 500 वाहनों का किया गया चालान

यातायात माह नवम्बर-2022 के दौरान यातायात जागरूकता हेतु चलाए जा रहे विशेष के तहत यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
यातायात जागरूकता हेतु आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में आज दिनांक 26.11.2022 को पुलिस लाईन ज्ञानपुर में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, अपर पुलिस अधीक्षक भदोही, प्रभारी प्रवर्तन व यातायात द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। यातायात नियमों की जानकारी विषयक जारी हैंडव्हील पम्पलेट को वितरित किया गया। जनपद के सार्वजनिक मार्गो, चौराहों व तिराहों पर भी लगातार भ्रमणशील रहकर पुलिस टीमों द्वारा आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनो पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया जा रहा है। सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें। हेलमेट एक जीवन रक्षक उपकरण है हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग से दुर्घटना के समय आपके जीवन सुरक्षित रखने की 70% संभावनाएं विद्यमान रहती हैं।
“अपने अमूल्य जीवन को दुर्घटना में नष्ट होने से बचाएं” “आपका जीवन अमूल्य है इसे व्यर्थ सड़कों पर न गवाएं”।
यातायात जागरूकता के साथ ही प्रवर्तन की कार्यवाही के दौरान नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 500 वाहनों का चालान किया गया।