आजमगढ़ : नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रेस नोट
आजमगढ़ 26 नवम्बर– नेहरू युवा केंद्र आजमगढ़ के तत्वावधान में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल पीजी कॉलेज रानी की सराय आजमगढ़ मे किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में एवं श्री निशात जमा खां निरीक्षक थाना रानी की सराय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “संविधान को जाने नागरिक जागरूकता कार्यक्रम“ रहा।
कार्यक्रम माता सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। उसके पश्चात सभी उपस्थित प्रतिभागियों एवं मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर आरंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 4 सत्र रहे। प्रथम सत्र में श्री पंकज मिश्र वात्स्यायन द्वारा भारतीय संविधान की कहानी, जिसमें संविधान के इतिहास एवं संविधान सभा के मुख्य सदस्य और उनके योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही संविधान के प्रस्तावना और उसके महत्व के बारे में बताया गया। द्वितीय सत्र में श्री अजीत मिश्र तथा श्री राकेश यादव द्वारा मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्य के बारे में चर्चा की गई तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों द्वारा मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विधिवत चर्चा की गई। तृतीय सत्र में प्रतिभागियों द्वारा भारतीय संविधान पर अपने अपने विचार प्रकट किए गए। इसके पश्चात अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा संदर्भ व्यक्तियों से भारतीय संविधान से संबंधित चर्चा परिचर्चा की गई।
कार्यक्रम में डॉ0 विपिन दुबे और श्री अविनाश राय ने भी संदर्भ व्यक्ति के रूप में अपनी बातें सबके समक्ष की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने युवाओं को संबोधित करते हुए उनके मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री उमेश चंद्र पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री संजीव सिंह द्वारा आए हुए सभी अतिथियों तथा युवाओं का आभार प्रकट किया गया।

——-जि0सू0का0 आजमगढ़-26.11.2022——–