*TV20 NEWS || AZAMGHARH : थाना मुबारकपुरःगैंगेस्टर के अभियोग मे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार

हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने के क्रम में आज दिनांक- 27.03.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01. थाना मुबारकपुरःगैंगेस्टर के अभियोग मे वांछित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना–
दिनांक 16.09.2024 को वादी मुकदमा योगेन्द्र सिह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम अतरडीहा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा प्रतिवादी रामाश्रय चौरसिया (मुल्ला) द्वारा आवेदक के भाई को 50000 रुपया मे गाय बेचने हेतु तय करना तथा बयाना के तौर पर 5000 रुपया ले लेना तथा पुनः उसी गाय को रमेश दुबे को बेच देना तथा आवेदक के भाई द्वारा पूछने पर कहना की मै गाय को रमेश दुबे को बेच दिया हूँ जो करना है कर लेना तथा आवेदक व आवेदक के भाई द्वारा उस गाय के बारे मे बात करने के लिये रमेश दुबे के पास ग्राम मोईनाबाद सी0सी0 रोड पर पहुँचकर रमेश दुबे से बात करना कि उसी समय रमेश दुबे के लड़के अमित दुबे, सुरेश दुबे, बब्लू दुबे आदि का मौके पर आ जाना तथा बात चीत के दौरान आवेदक व आवेदक के भाई को मारना पीटना तथा उसी मे से किसी एक व्यक्ति द्वारा दौड़कर घर से असलहा( बन्दुक) लेकर आना और आवेदक के भाई को गोली मार देना तथा शेष व्यक्तियो द्वारा ईट पत्थर चला कर मारना व आवेदक के भाई को इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में तहरीर प्रदान किये जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 369/2024 धारा 191(2),191(3),115(2),125,61(2),103(1) BNS व 25/27/30 आयुध अधि0 बनाम 1. सुरेश दुबे पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र दुबे साकिन देवकली तारन थाना मुबारकपुर आजमगढ 2. रणजीत दुबे उर्फ बबलू दुबे पुत्र दिनेश दुबे साकिन देवकली तारन थाना मुबारकपुर आजमगढ 3. प्रवीण दुबे पुत्र सुरेश दुबे निवासी देवकली तारन थाना मुबारकपुर आजमगढ 4. विनीत दुबे पुत्र त्रिपुरारी दुबे उर्फ पुजारी दुबे निवासी देवकली तारन थाना मुबारकपुर आजमगढ 5. रामाश्रय चौरसिया उर्फ मुल्ला पुत्र स्व0 सूर्यबली चौरसिया साकिन इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार द्वारा की गयी एवं विवेचनोपरान्त अभियुक्तगण के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट मु0अ0सं0 128/25 धारा 2(ख)(एक)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986, पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण–
दिनांक 27.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर निहार नन्दन कुमार के निर्देशन मे व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव मय हमराह पुलिस बल के गैंगेस्टर के अभियोग मे वांछित अभियुक्तगण के तलाश मे क्षेत्र मे मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त रणजीत दुबे उर्फ बबलू दुबे पुत्र दिनेश दुबे साकिन देवकली तारन थाना मुबारकपुर आजमगढ को देवकली तारन मोड़ से समय करीब 12.35 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।