TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ बारात में मामूली विवाद में हत्या, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है।
दिनांक 29.04.2026 को वादी राजेश निषाद पुत्र प्रशुराम निषाद निवासी ग्राम बेलसड़ी, पोस्ट टाड़ा थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर द्वारा थाना जीयनपुर पर तहरीर दी गई कि जयमाला के दौरान कूलर लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नामजद अभियुक्तगण कमलेश निषाद, महेश निषाद, रामभजन निषाद, राममिलन निषाद सहित अन्य लोगों द्वारा वादी पक्ष के व्यक्तियों पर लाठी-डण्डा, रॉड एवं चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमीरचन्द निषाद को अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 0195/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 118(1), 109, 103 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त 1. रामभजन निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद उम्र 22 वर्ष एवं 2. राममिलन निषाद पुत्र शिवकुमार निषाद उम्र 19 वर्ष निवासीगण इन्दिरानगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को रजादेपुर चौराहे से समय करीब 01:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 चाकू, 02 डण्डे एवं 01 लोहे की राड़ बरामद की गई।
उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास उक्त मुकदमे से संबंधित है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अजय यादव (चौकी प्रभारी अजमतगढ़), उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, का0 बुटाई साह, का0 अवधेश कुशवाहा, का0 शैलेश कुमार यादव, का0 विन्द्रेश कुमार गौड़, का0 अक्षय प्रसाद एवं म0का0 प्रियंका त्रिपाठी शामिल रहे।






