*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना बरदह व थाना बिलरियागंज पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास एवं चोरी के मामलों में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-नोट, दिनांक–15.09.2026, जनपद–आजमगढ़*
*🔴 थाना बरदह व थाना बिलरियागंज पुलिस की कार्रवाई में हत्या के प्रयास एवं चोरी के मामलों में 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔴 थाना बरदह पुलिस ने पुरानी रंजिश में जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद*
*🔴 थाना बिलरियागंज पुलिस ने तीज के अवसर पर मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, चेन बरामद*
*गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह एवं थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
*01. थाना बरदह–*
वादी द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गयी कि दिनांक 10.09.2026 को उसका भाई मोटरसाइकिल से राजागंज बाजार जा रहा था। राजागंज बाजार से चौकी गांव के मध्य चौराहे के पास पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज एवं मारपीट की गयी तथा *अभियुक्त करन उर्फ भोला गौतम पुत्र रामप्रसाद निवासी ग्राम कुम्भ, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़* द्वारा लोहे की पाइप से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 302/2026, धारा 109(1), 352, 351(3), 115(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। मुकदमे में वांछित *अभियुक्त करन उर्फ भोला गौतम, उम्र करीब 20 वर्ष को उ0नि0 मनीष सिंह मय हमराह* द्वारा दिनांक 15.09.2026 को समय करीब 13:10 बजे जिवली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया।
*02. थाना बिलरियागंज–*
वादी द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 14.09.2026 को तीज पर्व के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला द्वारा उसके साथ मौजूद महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली गयी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सहायता से महिला को पकड़ लिया गया तथा उसकी तलाशी में चोरी की गयी सोने की चेन बरामद हुई।
इस सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 233/2026, धारा 304/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। *अभियुक्ता रीमा कुमारी पत्नी बीनो, निवासी बसखरी, जनपद अम्बेडकर नगर को उ0नि0 संतोष कुमार पाठक मय हमराह* पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 22:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से एक अदद सोने की चेन बरामद की गयी।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।






